फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Then the mood of the weather changed, it rained at night, clouds remained throughout the day

फिर बदला मौसम का मिजाज, रात को हुई बारिश, दिन भर छाए रहे बादल

Wed, 09 Feb 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Then the mood of the weather changed, it rained at night, clouds remained throughout the day
बारिश के बाद दिन में लहलाती फसल। - फोटो : Jind
पिछले करीब एक महीने में मौसम में बदलाव जारी हैं। इसके चलते ही बुधवार को सुबह-सुबह कई जगह बारिश हुई। इसके बाद दिन में बादल छाए रहे। ऐसे में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने व न्यूनतम तापमान घटने की संभावना है। वहीं बुधवार सुबह जींद में 11 व जुलाना में दस एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार रात को व बुधवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। हालांकि कुछ क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद भी बारिश हुई। राजस्व विभाग के अनुसार बुधवार दोपहर चार बजे तक जुलाना क्षेत्र में दस व जींद खंड में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश से जहां फसलों को लाभ होगा, वहीं मौसम में भी बदलाव होंगे। आने वाले दिनों में अब मौसम साफ होने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम दस डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन

फसलों के लिए अच्छा है मौसम
यह मौसम फसलों के लिए अच्छा है। विशेषकर गेहूं की फसल में इससे काफी लाभ होगा। इस समय फसल को कम तापमान की जरूरत होती है। फिलहाल फसल गोभ की स्थिति में है। ऐसे में यह मौसम पैदावार पर अनुकूल असर डालेगा। वहीं सरसों की फसल में दाना पक्क रहा है। इससे सरसों का उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुभाष चंद्र, खंड कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed