फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The young man was sent to Dubai instead of America

Jind News: युवक को अमेरिका के बजाय दुबई भेजा

Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The young man was sent to Dubai instead of America
जींद। अमेरिका भेजने के नाम पर दो लोगों ने 30 लाख रुपये हड़प लिए। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। झांज कलां निवासी कप्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसका बेटा गौरव सिंगापुर गया हुआ था।
विज्ञापन

वापसी के बाद उसका बेटा रोहतक रहने लगा। वहां पर उसकी दोस्ती गांव मुरथल निवासी राहुल से हो गई। राहुल ने बताया कि वह उसे अमेरिका भेजकर नौकरी दिलवा देगा। उसने बताया कि गांव अहर पानीपत निवासी विशाल विदेश भेजने का काम करता है। बेटे से दोस्ती के चलते राहुल का घर आना-जाना भी शुरू हो गया। इसके बाद राहुल ने उन्हें विशाल से मिलवाया। उन्होंने अमेरिका भेजने की एवज में 30 लाख रुपये की मांग की। इसमें 15 लाख पहले और बाकी रकम अमेरिका पहुंचने के बाद देने के लिए कहा। फिर उन्होंने 20 अक्तूबर 2023 को पांच लाख रुपये विशाल के खाते में डाल दिए, जबकि दस लाख रुपये उसी दिन राहुल को दिए गए थे। 26 अक्तूबर को आरोपियों ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने की बजाए दुबई भेज दिया। फिर उसे वापस देश में लाकर अज्ञात स्थान बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पिस्तौल के बल पर उसके बेटे को डरा कर उनसे बातचीत करवा देते। दोनों आरोपी उससे बकाया राशि भी ले गए। उन्हें विश्वास था कि गौरव अमेरिका में है। 14 फरवरी 2024 को राहुल की मां का फोन उनके पास आया और बताया कि गौरव को पानीपत पुलिस पकड़ कर ले गई है। उसे बचाने के लिए दो लाख रुपये चाहिए। इसके बाद दोबारा उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें पता चला कि 16 सितंबर 2024 को विशाल की पत्नी ने पानीपत में उसके बेटे गौरव के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया हुआ है। इस पर उसके बेटे को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed