फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The young man scorched by the current broke his breath

करंट से झुलसे युवक ने तोड़ा दम

Wed, 02 Mar 2022 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
The young man scorched by the current broke his breath
जींद। तीन दिन पहले जंक्शन पर यार्ड के पास करंट लगने से झुलसे 26 वर्षीय युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

20 फरवरी को जंक्शन पर यार्ड के पास एक युवक ट्रेन की बोगी की छत पर चढ़ गया था और वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज के तारों की चपेट में आ गया। उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। मंगलवार को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई मंगतराम ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। युवक प्रवासी मजदूर लग रहा है और उसके पास से पुलिस को कोई भी ऐसा कागजात नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed