फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The worker returning from the farm was hit by the car driver, died

खेत से लौट रहे श्रमिक को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The worker returning from the farm was hit by the car driver, died
दलेर का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
जींद। दुड़ाना गांव में खेत से घर लौट रहे श्रमिक को गांव के सरकारी स्कूल के पास वीरवार शाम को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। घायल को परिजन वहां से शहर के नागरिक में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुड़ाना निवासी हरदीप ने बताया कि वीरवार शाम को लगभग साढ़े पांच बजे वह और दलेर (50) खेत से गांव की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव के नजदीक सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तो पीछे राजौंद की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई और उसने दलेर को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसने इस हादसे की जानकारी दलेर के परिजनों को दी और एंबुलेंस का प्रबंध कर वह इलाज के लिए घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुड़ाना निवासी हरदीप की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed