फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The women's wing of JCI Jind Indus won three prestigious awards.

Jind News: जेसीआई जींद इंडस की महिला शाखा ने तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते

Sun, 12 Jul 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The women's wing of JCI Jind Indus won three prestigious awards.
11जेएनडी17: जेसीआई जींद इंडस की महिला शाखा के उत्कृष्ट प्रदर्शन में जीते गए पुरस्कार प्राप्त कर
जींद। करनाल के अग्रसेन भवन में आयोजित शक्ति कार्यक्रम में जेसीआई जींद इंडस की महिला शाखा ने तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। शाखा को महिला नेतृत्व, संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा कार्यों और समाजहित में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला शाखा को श्रेष्ठ महिला शाखा पुरस्कार, उत्कृष्टता पुरस्कार और स्टार महिला शाखा पुरस्कार प्रदान किए गए। इन सम्मानों से संस्था के सदस्यों में उत्साह है। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की महिला शाखाओं ने अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की। कविता और ज्योति सैनी ने भी सम्मान प्राप्त किया। संस्था के संरक्षक जेएफएम सुभाष श्योराण ने कहा कि यह उपलब्धि महिला शाखा की मेहनत का परिणाम है। प्रधान जेसी अश्वनी कुमार ने सभी महिला सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। संस्था समाज सेवा और जनकल्याण में सक्रिय रहेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित गौड़ और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चित्रेश भोला भी मौजूद रहे। उन्होंने शाखा की उपलब्धियों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed