फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The unpaved roads of twelve villages will be paved: Middha

बारह गांवों के कच्चे रास्ते किए जाएंगे पक्के : मिड्ढा

Fri, 13 May 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The unpaved roads of twelve villages will be paved: Middha
जींद। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री खेत खलियान योजना के तहत जींद विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों में साढ़े सात किलोमीटर लंबे रास्ते पक्के किए जाएंगे। इस पर एक करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने वीरवार को जारी बयान में बताया कि सड़क पक्की होने से ग्रामीणों को खेत जाने में सुविधा होगी। गांव लोहचब, अमरेहड़ी, जुलानी, जीतगढ़, दालमवाला, मनोहरपुर, कंडेला, ईक्कस, ईंटल कलां, खोखरी, रूपगढ़ में खेतों तक के रास्तों को पक्का किया जाएगा। किसान को सुविधाएं प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना चलाई जा रही है। इसके तहत ही खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का किए जा रहा है। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि गांव लोहचब में मेन सड़क से रामकुमार पंडित के खेत तक, लोहचब-सुंदरपुर रोड से जगदीश सिंह के खेत तक खेत के कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। गांव अमरहेड़ी में मिनी बाईपास से हवा सिंह चौहान के खेत तक, मिनी बाईपास से ओमप्रकाश के खेत तक, अपोलो रोड से हवा सिंह के खेत तक कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव जुलानी में राजू के खेत से बल्लू के खेत तक, भूपेंद्र के खेत तक कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। गांव जीतगढ़ में हरिओम से मुकेश के खेत पर कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। गांव दलमवाला में प्रदीप के खेत से संजय के खेत तक कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। गांव मनोहरपुर में लखमीरवाला रोड से जिया पंडित के खेत तक कच्चे रास्ते को, लोहचब रोड से ओम प्रकाश के खेत तक कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा एवं सफीदों रोड से नरेश के खेत तक कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। गांव कंडेला में पीडब्ल्यूडी रोड से उधमी के खेत तक कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। गांव ईक्कस में सुंदर प्रजापत के खेत से दिनेश के खेत तक कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed