फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The union's protest against the executive engineer continued for the sixth day.

Jind News: कार्यकारी अभियंता के खिलाफ यूनियन का धरना छठे दिन भी रहा जारी

Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The union's protest against the executive engineer continued for the sixth day.
18जेएनडी02: कार्यकारी अ​भियंता कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते बिजली कर्मी। स्रोत कर्मचारी
जींद। एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले कार्यकारी अभियंता के खिलाफ चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरिओम ने की। मंच संचालन सचिव धर्मवीर बैरागी ने किया।
विज्ञापन

यूनियन का आरोप है कि अभियंता विकास मलिक कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अभियंता उन पर बिजली चोरी छुड़वाने, पोल शिफ्ट करने और टेंपर मीटर छोड़ने जैसे गलत कार्यों के लिए अनैतिक दबाव बनाते हैं। बात न मानने पर कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और उपमंडल अधिकारियों को दरकिनार कर उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उप राज्य प्रधान विरेंद्र गोयत व पूर्व सर्किल सचिव राजेश आसन ने संयुक्त बयान में स्पष्ट किया कि जब तक कार्यकारी अभियंता अपने शब्द वापस लेकर संगठन से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने अभियंता का घेराव भी किया। इस अवसर पर पूर्व उप महासचिव राजेश शर्मा पूर्व उप राज्य प्रधान राजा शामदो, यूनिट वरिष्ठ उप प्रधान सुनील झांझ, उप प्रधान सुनील मुंडे और जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed