{"_id":"664f9b4f60710870b60c1f44","slug":"the-temperature-dropped-by-three-degrees-yet-the-heat-made-us-miserable-jind-news-c-199-1-sroh1007-117484-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन डिग्री गिरा पारा, फिर भी गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन डिग्री गिरा पारा, फिर भी गर्मी ने किया बेहाल
Fri, 24 May 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 May 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी13: तेज धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा डालकर गोहाना रोड से जा रहे युवक। संवाद
जींद। जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी में तेज हवा ने और परेशान किया। वीरवार को हवा की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि मौसम में आर्द्रता 27 प्रतिशत रही। गर्मी के कारण दोपहर को शहर में हालात कर्फ्यू जैसे दिखाई दिए। सड़के खाली रहीं तो बाजार वीरान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।
इस समय पड़ रही भीषण गर्मी दोपहर होते-होते लोगों को परेशान कर देती है। गर्म हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस होती है और पसीना सूखने का नाम नहीं लेता है। गर्म हवा की चपेट में आने से छोटे बच्चे तथा वृद्ध बीमार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि गर्मी में अधिकतर वृद्ध तथा छोटे बच्चे शिकार होते हैं, इसलिए परिजनों को इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं। छोटे बच्चों को उल्टी या दस्त लगने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
26 मई तक मौसम खुष्क व गर्म रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी। किसानों को चाहिए कि वह दिन के समय फसलों की सिंचाई न करें। सुबह 11 से शाम चार बजे से तक घरों में रहें। तरल पेय पदार्थ का सेवन अधिक करें, ताकि गर्मी की चपेट में आने से बचा जा सके। -डॉ. राजेश, मौसम विज्ञानी।