फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The staging of Ram-Bharat Milap enthralled the audience

राम-भरत मिलाप के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर

Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The staging of Ram-Bharat Milap enthralled the audience
सूर्पनखा की नाक काटते लक्ष्णम। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। श्रीरामा भारतीय कला केंद्र द्वारा आयोजित रामलीला में शनिवार रात को भगवान राम व भरत के मिलाप का मंचन किया गया। इसको देकर दर्शक अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। इन दृश्यों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

इसके पहले नरवाना मंडी एसोसिएशन प्रधान शशिकांत, आईपीएस कुलदीप सिंह, सुशील कौशिक एडवोकेट व सतबीर धीमान ने विधिवत रूप से फीता काटकर व आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि भरत किस प्रकार अपने भाई राम को खोजते हुए उनके पास पहुंचते हैं। उनके साथ उनकी माताएं और प्रजा भी हैं। सभी राम को मनाने के लिए गिड़गिड़ाते हैं, लेकिन राम अपने पिता के दिए हुए वचनों को झूठा नहीं करना चाहते। राम व भरत के प्रसंग इतने भावुकता वाले थे कि दर्शक अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। इसके बाद रामलीला में सूर्पनखा प्रसंग व खर-दूषण वध का मंचन किया गया। आईपीएस दीपक ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में लोग आपसी मेल मिलाप को भूल गए हैं। हमें इस प्रकार के पात्रों से सीख लेनी चाहिए। भरत के रोल में विशाल शर्मा, सूर्पनखा के रोल में हिमांशु गोयल, सीता के रोल में प्रिंस, कौशल्या के रोल में कुलदीप वर्मा, निशाद राज अर्जुन नायक, विकास मित्तल, हिमांशु हलम, अरविंद शर्मा ने शानदार अभिनय किया। रामलीला में जयभगवान, श्यामलाल धीमान, असीम राणा, मुकेश सिंगला, शमशेर गोस्वामी व कुलदीप आरती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed