{"_id":"61f589d055a0e71d7d6333dd","slug":"the-site-did-not-work-on-the-first-day-students-could-not-apply-jind-news-rtk636965848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं चली साइट, आवेदन नहीं कर पाए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं चली साइट, आवेदन नहीं कर पाए विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। नियम 134-ए के तहत बच्चों को दूसरे ड्रॉ में अपने पंसदीदा स्कूल में दाखिले के लिए शनिवार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन तकनीकी कमी के कारण शनिवार को पहले दिन साइट नहीं चली। इसके चलते विद्यार्थी अपने पंसदीदा स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए। इस कारण विद्यार्थी व अभिभावक निराशा होकर लौट गए।
विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करना का समय दो फरवरी तक का है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के केवल चार दिन ही बचे हैं। जबकि जिलेभर में लगभग 650 विद्यार्थियों का दाखिला नियम 134-ए के तहत होना बाकी है। पहले ड्रॉ के दौरान भी शुरूआत दिनों में साइट नहीं चलने से विद्यार्थियों व अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात फरवरी को दूसरे चरण के तहत ड्रॉ निकाला जाएगा। स्कूल अलॉट होने के बाद विद्यार्थी नौ फरवरी से लेकर 18 फरवरी दाखिला ले सकते हैं। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को नियम 134-ए का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। इसमें 1915 विद्यार्थी पास हुए थे। पहले ड्रॉ में लगभग 1100 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ था। वहीं लगभग 150 विद्यार्थियों के दाखिले ऑनलाइन आवेदन के दौरान गलत जानकारी भरने या फिर स्कूल अलॉट होने पर दाखिला नहीं लेने पर रद्द हुए थे। इसके बाद जिलेभर में लगभग 650 विद्यार्थी ऐसे बचे थे, जिनका दाखिला होना बाकि था। ऐसे में शिक्षा विभाग ने 25 जनवरी को दूसरे ड्रॉ के लिए शेड्यूल जारी किया था। इसके तहत विद्यार्थी अपने पंसदीदा स्कूल के लिए दो फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन शनिवार को शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया के पहले दिन साइट नहीं चली। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो फरवरी तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
नियम 134-ए में दूसरे ड्रॉ के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी 29 जनवरी से लेकर दो फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले दिन तकनीकी खामियों के चलते साइट नहीं चल पाई तो विद्यार्थी परेशान नहीं हों। दो फरवरी तक आवेदन करने का समय रहेगा। सात फरवरी को दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी नौ फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक दाखिले ले सकते हैं। अगर बीच में कोई नए निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से आते हैं तो विद्यार्थियों को सूचना दी जाएगी। -सुशील कुमार जैन, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।