फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The 'Saang' performance of Raja Harishchandra will take place today, and the staging of Ramlila will begin tomorrow.

Jind News: आज होगा राजा हरिश्चंद्र का सांग, कल से रामलीला का मंचन

Thu, 08 Oct 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The 'Saang' performance of Raja Harishchandra will take place today, and the staging of Ramlila will begin tomorrow.
फोटो 6 नरवाना। जानकारी देते हुए केंद्र सदस्य। संस्था। - फोटो : Archive
नरवाना। श्री भारतीय कला केंद्र की ओर से रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार रामलीला का मंचन हुडा ग्राउंड में किया जाएगा। वीरवार को एसडी महिला महाविद्यालय की छात्राएं राजा हरिश्चंद्र का तीन घंटे का सांग प्रस्तुत करेंगी। शुक्रवार से श्रवण कुमार के नाटक के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

बुधवार को कला केंद्र के पदाधिकारी, सदस्य और कलाकार हुडा ग्राउंड स्थित मंच पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। केंद्र के प्रधान कुलदीप सिंगला बडनपुर और महासचिव विनोद मंगला ने बताया कि 8 अक्तूबर को राजा हरिश्चंद्र के सांग में दादा डाडली खेड़ा के महंत सिद्धेश्वर यति महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

वहीं 9 अक्तूबर को रामलीला के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला 19 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस बार करीब चार पिता-पुत्र की जोड़ियां भी अलग-अलग पात्रों का अभिनय करती नजर आएंगी। राम विवाह के दिन भव्य राम बरात निकाली जाएगी, जबकि 8 अक्तूबर से राम की रसोई भी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरे के दिन भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन होगा और शाम को रावण दहन किया जाएगा। महिलाओं के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कलाकार पिछले दो माह से लगातार रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed