{"_id":"61292ae08ebc3e79de062568","slug":"the-robbery-took-place-for-the-second-consecutive-day-in-safidon-jind-news-rtk6221890174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों में लगातार दूसरे दिन भी हुई लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफीदों में लगातार दूसरे दिन भी हुई लूट
विज्ञापन
वारदात के बारे में दुकानदार से जानकारी लेता पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन लगातार लूट की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने 112 नंबर गाड़ियों की गश्त बढ़ाई, लेकिन अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। साथ ही घटना से व्यापारी वर्ग में रोष है। पिस्तौल के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दुकान के गल्ले में कितनी राशि थी। अनुमान है कि करीब 20 हजार रुपये से अधिक की राशि लूटी गई है।
शुक्रवार शाम करीब सात बजे किराना की दुकान से हजारों रुपये की लूट हुई। घटना भीड़ भरे बाजार रेलवे रोड पर सब्जी मंडी के ठीक सामने हुई है। यहां एक लुटेरा डिटर्जेंट पाउडर का पैकेट लेने के बहाने दुकान में आया और गल्ले से नकदी पर हाथ साफ कर गया। इस दौरान दुकानदार की मां से भी लुटेरे ने झड़प की और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर एएसपी नीतिश अग्रवाल, सीआईए प्रभारी अब्बास खान व शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुुलिस के अनुसार शाम करीब सात बजे सब्जी मंडी के आसपास पूरी चहल-पहल व भीड़भाड़ के बावजूद घटना को अंजाम दिया गया है। शाम करीब सात बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आकर रुके। इनमें से एक युवक रामभगत किराना की दुकान पर पहुंचा। दुकान पर दुकानदार अनिल कुमार, उसकी मां सोना देवी व कर्मचारी कुलदीप मौजूद थे। उस युवक ने दुकानदार अनिल से डिटर्जेंट पाउडर का पैकेट मांगा। दुकानदार ने कर्मचारी कुलदीप को पैकेट लाने को कहा। इसी बीच युवक ने दुकानदार को एक नोट थमाने का नाटक किया। जैसे ही दुकानदार ने नोट पकड़ने की कोशिश की वैसे ही लुटेरे ने गल्ले में हाथ डाल दिया। दुकानदार अनिल व उसकी मां सोना देवी ने लुटेरे के साथ काफी संघर्ष किया, लेकिन धक्कामुक्की करके लुटेरा गल्ले से नकदी निकालने में कामयाब हो गया। जैसे ही लुटेरा भागने लगा तो उसके पीछे-पीछे दुकान का कर्मचारी कुलदीप भी भागा, कुलदीप ने युवक को सब्जी मंडी के पास काबू कर लिया और दोनों कुछ देर तक संघर्ष हुआ। यहां मोटरसाइकिल पर मौजूद दूसरे युवक ने लूटेरे को कुलदीप को गोली मारने के लिए कहा। इस पर युवक ने अपनी पिस्टल निकाल ली। पिस्टल को देखकर कुलदीप सहम गया और उसने जान की हिफाजत के लिए लुटेरे को छोड़ दिया। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुरानी अनाज मंडी की तरफ भाग गए।
लूट की वारदात सामने आने पर मौके का मुआयना किया गया और सीसीटीवी फूटेज खंगाली गई है। पुलिस की कई टीम इस वारदात को लेकर लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -नीतीश अग्रवाल, एएसपी, सफीदों।

सीसीटीवी कैमरे में कैद किराने की दुकान में हुई लूट की वारदात। संवाद- फोटो : Jind
विज्ञापन