{"_id":"61d5ed82044fd1148544025c","slug":"the-rain-that-started-in-the-morning-increased-the-cold-jind-news-rtk6349297194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शुरू हुई बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शुरू हुई बारिश से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले भर में बुधवार सुबह शुरू हुई हल्की बारिश दिन भर जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई। हालांकि बुधवार को प्रदूषण का स्तर अधिक ही बना रहा, लेकिन वीरवार से प्रदूषण का स्तर सुधरने की उम्मीद है। जिले में सबसे अधिक बारिश नरवाना में 15 एमएम व सबसे कम पिल्लूखेड़ा, अलेवा व उचाना में दो-दो एमएम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बुधवार से बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में सुबह करीब सात बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो दिन भर चलती रही। बारिश से किसान खुश दिखे। उनका कहना था जिले में अधिकतर किसान गेहूं की दूसरी सिंचाई की तैयारी कर रहे थे, बारिश होने से किसानों का खर्च बचेगा।
मंडी में भीगा धान व कपास
वहीं जींद की अनाज मंडी में खुले में रखा धान व कपास बारिश में भीग गया। हालांकि आढ़तियों व किसानों को ढेरियों को ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की, लेकिन इसके बाद भी तिरपाल से पानी धान व कपास में चला गया।
विज्ञापन
340 रहा एक्यूआई
जींद में पिछले कई दिन से वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक चल रहा है। हालांकि मंगलवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ गिरावट आई। बुधवार को एक्यूआई 340 दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को हुई बारिश के बाद अगले कुछ दिनों में एक्यूआई का स्तर और भी सुधरने की उम्मीद है।