फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The new GST will benefit everyone, including the poor and middle class: Cabinet Minister

नई जीएसटी से गरीब व मध्यम वर्ग सहित सभी को मिलेगा लाभ : कैबिनेट मंत्री

Tue, 23 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The new GST will benefit everyone, including the poor and middle class: Cabinet Minister
23जेएनडी39-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए कैबिनेट मं - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में छात्रा से दुष्कर्म मामले के आरोपी।
जींद। हरियाणा के विकास व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में जीएसटी पर घटोतरी लागू कर एक नया आयाम स्थापित किया है। इससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार होगी। नई जीएसटी व्यवस्था से गरीब, मध्यम वर्ग, युवाओं, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। त्योहारी सीजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी पर घटोतरी लागू कर देशवासियों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स और जीएसटी बचत उत्सव को लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन नवरात्रों से देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

अगली पीढ़ी के लिए जीएसटी की नई व्यवस्था लागू हो गई है। इस व्यवस्था से कारोबार को और आसान व निवेश को और आकर्षक बना सकते हैं। हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। जीएसटी परिषद ने वर्तमान सुधारों में कृषि और किसान दोनों का ख्याल रखा है। विशेष रूप से फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोग होने वाले कृषि उपकरणों पर जीएसटी की दरों को कम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकेट दूध व पनीर पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है जबकि घी, मक्खन व सूखे मेवों पर दरें 12 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर और ट्रैक्टर पुर्जों पर जीएसटी कम की गई है। 1800 सीसी से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों पर टीएसटी दर 12 से घटाकर 5 प्रतिशत की है जबकि 1800 से अधिक इंजन क्षमता वाले ट्रैक्टरों की दर 28 से घटाकर 18 कर दी गई है।
यह कदम प्रगतिशील किसानों को आधुनिक कृषि मशीनरी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा और खेती में आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा। वस्त्र क्षेत्र में भी उद्योग और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए जीएसटी की दरों को युक्तिसंगत बनाया गया है। धागे और कपड़े जैसे प्रमुख कपड़ा इनपुट पर जीएसटी की दरों को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, जिला प्रभारी मदन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, चेयरमैन अमरपाल राणा, गौरव भारद्वाज, गोबिंद सैनी, जयदेव अहिरका, नवीन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मनीष उर्फ बबलू गोयल व पार्षद राममेहर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed