फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The municipality caught 70 stray animals in the town in two days.

Jind News: कस्बे में नपा ने दाे दिन में पकड़े 70 बेसहारा पशु

Wed, 17 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 17 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The municipality caught 70 stray animals in the town in two days.
17जेएनडी33-पुरानी अनाजमंडी से बेसहारा पशुओं को पकड़ते कर्मचारी। संवाद
जुलाना। कस्बे में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान फिर से शुरू हो गया है। नगरपालिका ने इस अभियान के तहत दो दिन में 70 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ दिया है। नौ सितंबर को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लिए टेंडर लगाया और अब काम शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन

एक पशु पकड़ने पर 1045 रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोगों को आवारा पशुओं से राहत मिलेगी। शाम होते ही बेसहारा पशु गलियों से निकलकर सड़क पर आ जाते हैं जिससे दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन को दी गई लेकिन कोई भी समाधान नही हो पाया। बेसहारा पशुओं के कारण कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


आवारा पशु बने प्रशासन के लिए चुनौती

जुलाना कस्बे में लगभग दो हजार के करीब आवारा पशु घूम रहे हैं। क्षेत्र में गोशाला और नंदीशाला भी है। उनमें 175 के लगभग अतिरिक्त पशु रखे जा सकते हैं। नंदीशाला की क्षमता 1400 पशुओं की और गोशाला में 2400 पशु रख सकते हैं। अब बेसहारा पशुओं को कहां छोड़ा जाए। नपा प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

बाजार में शाम होते ही सड़क पर बेसहारा पशु कब्जा कर लेते हैं। उनके कारण लोगों का बाजार में आना जाना भी मुश्किल हो जाता है। आवारा पशुओं के पकड़े जाने से राहत मिलेगी।-सोनू, दुकानदार।


बॉक्स

बेसहारा पशुओं के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसकी कई बार शिकायत मिल रही थी। अब प्रशासन ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया है और पशु पकड़ने का काम भी शुरू हो गया है। -राहूल, पार्षद, वार्ड-9

वर्जन

बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू हो चुका है। दो दिन में 70 के करीब बेसहारा पशु पकड़े जा चुके हैं। - सौरभ जैन, सचिव नपा जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed