फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Municipal Council administration is now resorting to alternative arrangements.

Jind News: शहर में सड़ रहा 700 टन कूड़ा , बदबू और गंदगी में लोगों का जीना दूभर

Wed, 06 May 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Council administration is now resorting to alternative arrangements.
06जेएनडी21: शहर के बस अड्डे पर अस्थाई डंपिंग स्टेशन पर डाला गया शहर से उठाया गया कूड़ा। संवाद
जींद। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में 700 टन कूड़ा सड़ रहा है। कूड़ा उठान नगर परिषद के लिए गंभीर समस्या बन गया है। 180 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मुख्य बाजार से लेकर रिहायशी कॉलोनियों तक, लगभग 50 स्थानों पर कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

बदबू और गंदगी फैल रही है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थिति को संभालने के लिए नगर परिषद प्रशासन अब वैकल्पिक इंतजामों का सहारा ले रहा है। रात के समय शहर के करीब पांच स्थानों से कूड़ा उठवाकर उसे पुराने बस अड्डा परिसर में डलवाया गया। इस परिसर को अस्थाई डंपिंग स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, यह व्यवस्था भी स्थाई समाधान नहीं बन पा रही है और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के कर्मचारी रात के समय प्राइवेट सफाई कर्मियों से चोरी-छिपे कूड़ा उठान करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में हड़ताली सफाई कर्मचारियों के विरोध और संभावित विवाद के चलते यह काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है। इतना ही नहीं, अस्थाई डंपिंग स्थल पर भी रात के समय सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो वहां पहरा देते हैं ताकि किसी तरह का विवाद न हो सके।
नगर परिषद कर्मचारियों में भी तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्हें लगातार इस बात का डर सता रहा है कि कहीं हड़ताली कर्मचारी उनके साथ टकराव न कर लें। यही कारण है कि पूरा काम बेहद सतर्कता और गोपनीय तरीके से किया जा रहा है।
बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ा
शहरवासियों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कूड़े के ढेरों के कारण जहां एक ओर दुर्गंध फैल रही है, वहीं दूसरी ओर बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हालात और बदतर हो सकते हैं।

बाक्स
समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। शहर की यह मुख्य समस्या होने के कारण रात को कई स्थानों से कूड़े का उठान करवाया गया। कूड़े को शहर से बाहर ले जाने पर हड़ताली सफाई कर्मी विरोध जताते हैं। कुछ समय के लिए पुराने बस अड्डे को ही अस्थायी डंपिंग स्टेशन बनाया गया है ताकि हड़ताल समाप्त हो जाने के बाद यहां से उठवाया जाएगा।
-ऋषिकेश चौधरी ईओ नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed