फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The market will open from eight to six in the morning from today

आज से सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुलेंगे बाजार

Mon, 11 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The market will open from eight to six in the morning from today
पिछले सप्ताह बाजार खोलने के बाद व्यापारियों को आ रही परेशानी को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिला। इस दौरान सहमति बनी कि मंगलवार स बाजार सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुलेंगे। हालांकि बाजार में दुकान पहले की तरह एक तरफ की ही खुलेंगी। फिलहाल सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक दुकानें खुल रही हैं। वहीं अब कुछ नियमों के साथ शहर में ऑटो चलाने की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि छह मई को प्रशासनिक अधिकारियों व व्यापारियों के बीच हुई बातचीत में बाजार खोलने पर सहमति बनी थी। इसके तहत तय हुआ था कि एक दिन एक तरफ की दुकानें ही खुलेंगी। व्यापारियों का तर्क है कि इससे शारीरिक दूरी का नियम टूट रहा है। यदि अधिक दुकान खुली होंगी तो बाजार में भीड़ भी कम होगी। वहीं तीन दिन पहले एसडीएम व डीएसपी द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान व्यापारियों के साथ ही बर्ताव नहीं करने पर भी व्यापारियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

पोर्टल पर करें आवेदन
जरूरी सेवाओं के लिए प्रशासन ने सरल हरियाणा पर ही एक नया पोर्टल भी शुरू किया है। अब इससे लोग अपने आवेदन कर सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से नहीं निकलें, इसके लिए प्रशासन ने यह योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन यह दुकानें खुल सकती है
व्यापारियों की मांग पर दवा, किराना, किताब व कृषि कार्यों से जुड़ी सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने की अनुमति डीसी डॉ. आदित्य दहिया द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों का पूरा सहयोग किया जाएगा। 17 मई के बाद जींद जिले को लॉकडाउन के नियमों में कई और छूट मिल सकती है। शारीरिक दूरी का ध्यान रखकर फास्ट फूड, आइसक्रीम तथा सब्जी की रेहड़ियां लगाई जा सकती हैं।
कन्टेनमेंट जोन में नहीं खुलेंगी दुकानें
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि जुलाना के वार्ड नंबर पांच को छोड़कर सभी दुकानों को खोला जा सकता है। जींद की डिफेंस कॉलोनी तथा रोहतक रोड के आसपास के क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसलिए इन क्षेत्रों में दुकानें नहीं खोली जा सकती हैं। यहां दुकानें खोलने को लेकर 21 मई के बाद फैसला लिया जाएगा। हलवाई की दुकान खोली जा सकती हैं, लेकिन दुकानों में बैठकर खाने-पीने की मनाही होगी। दुकानों से ग्राहक सामान लेकर जा सकते हैं। दुकानदार चाहें तो सामान की होम डिलिवरी भी कर सकते हैं। दवाइयों की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।
अधिकारियों के व्यवहार पर जताया रोष
डीसी के साथ मीटिंग में व्यापारियों ने तीन दिन पहले बाजार में निरीक्षण के दौरा अधिकारियों द्वारा किए गए बर्ताव पर रोष जताया। इस पर डीसी ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, लेकिन वे नियमों में काम करें।
ऑटो रिक्शा के परिचालन के लिए लेनी होगी अनुमति
व्यापारियों के साथ कई बातों पर सहमति बनी है। इसमें ऑटो के परिचालन पर भी बात हुई। कुछ नियमों के साथ ऑटो चलाए जाएंगे। इसको लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक ऑटो में दो से अधिक यात्री न हों। इसके लिए पुलिस काम कर रही है।

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी
आएंगे सकारात्मक परिणाम
धीरे-धीरे पूरा देश लॉकडाउन से बाहर निकल रहा है। ऐसे में जींद में भी आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन के साथ हुई बातचीत के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। अब कोरोना के साथ-साथ अन्य कामों को भी आगे बढ़ाना है। प्रशासन द्वारा काफी अच्छा रिस्पांस दिया गया है।
सुनील वशिष्ठ, प्रधान तांगा चौक मार्केट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed