फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The main squares and intersections of the market will be illuminated with Rs 30 lakh

Jind News: 30 लाख से जगमग होंगे बाजार के प्रमुख चौक-चौराहे

Thu, 24 Oct 2024 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The main squares and intersections of the market will be illuminated with Rs 30 lakh
23जेएनडी21: हाई वोल्टेज मर्करी लाइट जिनको नपा ठीक करवाएगी। संवाद
उचाना। कई सालों से खराब चौक-चौराहों पर लगे टावरों पर लगी हाई वोल्टेज मर्करी लाइटों को नपा ठीक करवाएगा। काफी लंबे समय ये इसको लेकर मांग की जा रही थी। शाम होते ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगी हाई मर्करी लाइटों के न जलने से अंधेरा रहता है। शहर के अलावा लाइन पार उचाना के अलावा जो-जो प्रमुख चौक है उन पर कई साल पहले हाई वोल्टेज मर्करी लाइटें लगाई गई थी। काफी लंबे समय से लाइटों के खराब होने के चलते बार-बार लोग इनको ठीक करने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

मंदीप, सुलतान, जगबीर ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर नपा द्वारा बड़े टावर लगा कर उन पर हाई वोल्टेज मर्करी लाइटें काफी समय से नहीं जलने से रात को अंधेरा चौक-चौराहों पर होता है। लंबे समय से इसको लेकर मांग करते आ रहे है। रात को आने-जाने वाले राहगीरों, शहर के लोगों को परेशानी होती है। नपा द्वारा हाई वोल्टेज मर्करी लाइटों सहित अन्य लाइटों पर 30 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 30 लाख रुपये से उचाना के प्रमुख चौक-चौराहें, बाजार जगमग नजर आएंगे।
विज्ञापन

नपा सचिव विक्रमजीत ने कहा कि जो हाई वोल्टेज की मर्करी लाइटें लगी है उनको ठीक करवाने के साथ जो अन्य लाइटें है उन पर 30 लाख रुपये नपा खर्च करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed