फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The joining of new employees will give space to the organization: Lathar

नए कर्मचारियों के शामिल होने से संगठन को मिलेगी मजबूती : लाठर

Thu, 28 Aug 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The joining of new employees will give space to the organization: Lathar
27जेएनडी08- यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए रोडवेज कर्मचारी। स्रोत यूनियन - फोटो : संवाद
जींद। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा 1004 जींद डिपो की बैठक यूनियन कार्यालय में डिपो प्रधान राममेहर रेढू की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन नीतीश शर्मा ने किया। बैठक में विशेष रूप से कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाठर शामिल हुए। बैठक में डिपो के कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को रखा गया। यूनियन की कार्यशैली को देखते हुए बहुत सारे कर्मचारी अन्य यूनियनों को छोड़कर रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा 1004 में शामिल हुए।
विज्ञापन

अनूप लाठर और राममेहर रेढू ने कहा कि नए कर्मचारियों के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभी सदस्यों को यूनियन में पूर्ण मान सम्मान दिया जाएगा और अब ज्यादा मजबूती के साथ कर्मचारियों के हितों और विभाग हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां राजकुमार रधाना को डिपो चेयरमैन, बिजेंद्र सांगवान को मुख्य संगठनकर्ता, जगमहेंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रवींद्र पौड़िया को संगठन सचिव बनाया गया। इसके बाद डिपो स्तर की समस्याओं के लिए महाप्रबंधक से यूनियन प्रतिनिधिमंडल मिला, जिनमें से काफी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया और बाकी के लिए जल्दी ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप लाठर ने कहा कि परिवहन विभाग की समस्याओं और कर्मचारियों की मांगों जैसे वॉशिंग अलाउंस की गई कटौती को दोबारा दिलवाना, वेतन विसंगति दूर करना, 2016 में लगे चालकों को पक्का कराना और हरियाणा कौशल रोजगार निगम में लगे कर्मचारियों को शीघ्र पक्का करके निगम को भंग किया जाए।
अवकाश में की गई कटौती को दोबारा लागू कराना, 2002 में लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, रिस्क भरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर तेरहवीं तनख्वाह और रिस्क अलाउंस, टीए ओवरटाइम से संबंधित अड़चन दूर कराना व तकनीकी स्केल से वंचित कर्मचारियों को तकनीकी वेतन, पक्की भर्ती करना, स्पेशल इंक्रीमेंट से वंचित कर्मचारियों को उनका लाभ दिलवाना शामिल रहा।

इस मौके पर जसबीर चहल, मनदीप रेढू, जयभगवान खर्ब, राजेंद्र सोलंकी, सुरेंद्र मलिक, प्रदीप कुंडू, नरेंद्र शर्मा, सुभाष वैध, भीम सिंह, सुनील खटकड़, राजेश कंडेला, विजय सिवाच, अमित चहल, रामकेश, नरेश मास्टर, दीपक, रामचंद्र सोनी, मनजीत रेढू, युद्धवीर राठी, रामचंद्र सोनी, बलजीत सिंह, भूपेंद्र खर्ब, राजेंद्र, शमशेर रेढू, रामफल और संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed