फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The investigation committee will visit the spot and investigate the cracks in the houses

Jind News: जांच कमेटी मौके पर जाकर जांचेगी मकानों की दरारें

Wed, 05 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The investigation committee will visit the spot and investigate the cracks in the houses
04जेएनडी25-जेडी-7 रेलवे अंडरपास का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
जींद। जेडी-7 पर बन रहे रेलवे अंडरपास की मिट्टी खिसकने के मामले की जांच रिपोर्ट में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिन पर काम नहीं हुआ था। इसको लेकर अब उन तथ्यों पर कार्य करवाया जाएगा। वहीं जांच कमेटी बुधवार को जेडी-7 के अंडरपास का निरीक्षण करेंगी। टीम वहां मिट्टी खिसकने के बाद आसपास के मकानों में आई दरारों की जांच करेंगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि यह दरारें पहले की है या मिट्टी खिसकने के बाद आई थी। उसके बाद ही जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन


यहां भिवानी रोड स्थित जेडी-7 पर 18 करोड़ से रेलवे अंडरपास का निर्माण चल रहा है। पिछले दिनों बारिश आने के कारण एक तरफ मिट्टी खिसक गई थी, जिसके कारण बराबर में बनाया गया नाला गिर गया था और मकानों के आगे 30-40 फीट आगे मिट्टी खिसक गई थी। इससे पशु और लोग मकानों के अंदर ही कैद हो गए थे। इसके बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निर्माणाधीन अंडरपास का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य को गंभीरता से करने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही ऐसे हालात हुए हैं। लोगों को भारी परेशानी हो गई है। वहीं उनके लिए खतरा भी बना हुआ है। इसको लेकर डीसी ने एडीसी विवेक आर्य के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने यह भी आदेश दिए थे कि अधिकारी दिन-रात यहां रहकर अंडरपास के कार्य की निगरानी करेंगे। थोड़ी सी भी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

मिट्टी खिसकने के मामले की जांच रिपोर्ट में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिन पर काम नहीं हुआ था। अब उन तथ्यों पर कार्य कराया जाएगा। बुधवार को जांच कमेटी जेडी-7 के अंडरपास का निरीक्षण करेंगी। मिट्टी खिसकने से मकानों में आई दरारों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--विवेक आर्य, एडीसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed