फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl who came for hearing in the dowry case was thrown down from the first floor

दहेज के मुकदमे में सुनवाई के लिए आई युवती को पहली मंजिल से नीचे फेंका

Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The girl who came for hearing in the dowry case was thrown down from the first floor
नागरिक अस्पताल में घायल हुई युवती के परिजनों से बात करते एएसपी कुलदीप ङ्क्षसंह। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। दहेज प्रताड़ना के मामले में सुनवाई के लिए भाई के साथ अदालत पहुंची युवती को भाई के ससुराल पक्ष के लोगों ने पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। परिजनों ने घायल को साथ लेकर दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी कुलदीप सिंह ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं घायल महिला को नरवाना के नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टोहाना निवासी घायल सीमा (28) के पिता हनुमान ने बताया उसके बेटे सुरेश की शादी जींद जिले के दुर्जनपुर गांव निवासी शम्मी के साथ 2017 में हुई थी। इसके बाद 2018 में शम्मी व सुरेश के बीच मनमुटाव हो गया और शम्मी ने उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसमें उसको व उसकी पत्नी सहित उसके बेटे सुरेश व बेटी सीमा को भी आरोपी बनाया गया है। इसी मामले में नरवाना की अदालत ने सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। मामले में समझौता हो सके, इसको लेकर वकील के चैंबर में बैठकर बात करने की सलाह दी गई। हनुमान के अनुसार वे चारों चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान सुरेश के ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने सीमा को चैंबर के बरामदे से नीचे फेंक दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। हनुमान का आरोप है कि उन पर हमला करने वालों में आरोपियों के अलावा और भी कुछ लोग शामिल थे। घटना की सूचना पाकर एएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एएसपी नरवाना कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरेश व उसकी पत्नी शम्मी देवी का झगड़ा चल रहा है। इसी मामले में अदालत ने दोनों पक्षों को कोर्ट में बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और लड़की को नीचे गिरा दिया गया। लड़की को जानबूझ कर गिराया गया की नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed