{"_id":"616f0644dc9c074c43007a89","slug":"the-girl-s-father-arrested-for-killing-the-young-man-for-honor-jind-news-rtk6275020199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन के लिए युवक की हत्या करने का आरोपी लड़की का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन के लिए युवक की हत्या करने का आरोपी लड़की का पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सफीदों उपमंडल के रामपुरा गांव में आन के नाम पर शनिवार रात को एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में सफीदों पुलिस ने लड़की के पिता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले लड़की की मां, चाचा व फूफा को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस को इस मामले में लड़की व उसके दादा की तलाश है।
शनिवार रात को रामपुरा गांव में 24 वर्षीय प्रिंसपाल की आन के लिए पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि प्रिंसपाल रामपुरा गांव में एक युवती से मिलने आया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। इसमें लड़की के पिता परविंद्र, गुरनाम सिंह, गुरफेत सिंह, जसविंद्र सिंह व गुरविंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।
घर में घुसने पर युवक को समझाया था, नहीं माना तो की पिटाई
जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों को पहले से ही प्रिंसपाल के बारे में पता था। उन्होंने पहले उसको उनके घर नहीं आने के लिए समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। जिस समय रात को वह उनके घर गया तो उस समय भी लड़की के परिजनों ने प्रिंसपाल को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह उनके साथ झगड़ा करने लगा तो वह उसको घर में बांध दिया और उसके साथ लाठी व डंडों के साथ मारपीट की। मारपीट में ज्यादा चोटें लगने के कारण प्रिंसपाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सफीदों सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि घर में बंधक बनाकर युवक की हत्या करने के मामले में सफीदों सदर थाना पुलिस ने चौथे आरोपी जसविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश के लिए छापा मार रही है।