फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The girl recovered, accused arrested

लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 09 Sep 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव अमरहेड़ी से अपहरण हुई लड़की व आरोपी युवक को पुलिस ने कटड़ा (जम्मू कश्मीर) बस अड्डे से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार युवक लड़की को लेकर दूसरी जगह पर जाने की तैयारी में था, लेकिन इस दौरान पुलिस की टीम कटड़ा बस स्टैंड पर पहुंच गई और दोनों को मौके से काबू कर लिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने लड़की तथा लड़के का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी द्वारा गठित पुलिस टीम को भनक लगी थी कि अपहरण हुई लड़की को आरोपी युवक अनिल अपने साथ जम्मू कश्मीर के शहर कटड़ा लेकर गया हुआ है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व वाली टीम जम्मू पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की।

 सोमवार को पुलिस ने अपहरण हुई लड़की तथा अपहरणकर्ता आरोपी अनिल कटरा बस अड्डे पर दिखाई दिए। पुलिस ने अपहरण के आरोपी अनिल को दबोच लिया और दोनों को हिरासत में लेकर जींद रवाना हुई। पुलिस की टीम सोमवार देर शाम को उन्हें लेकर जींद पहुंची। जहां पर देर शाम सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होंगे बयान
डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि अपहरण हुई लड़की को कटरा बस अड्डे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के मंगलवार सुबह मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होंगे। लड़की के बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये है मामला
गांव अमरहेड़ी से 29 अगस्त की अल सुबह होंडा अमेज गाड़ी सवार श्याम नगर जींद निवासी अनिल ने कथिततौर पर 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया था। जब लड़की की मां सुमन ने उसका विरोध किया तो उसकी गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। अनिल लड़की को अज्ञात स्थान पर ले गया था। जिसके बाद पुलिस की आठ टीमों का गठन किया था और 11 दिनों से पुलिस अलग-अलग प्रदेशों में उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार को सदर पुलिस थाना प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने कटड़ा जम्मू कश्मीर से आरोपी युवक अनिल को गिरफ्तार करके अपहरण हुई लड़की को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed