फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The gate of the grain market was closed for two hours and was opened on the assurance of the SDM

Jind News: दो घंटे बंद रखा अनाज मंडी का गेट, एसडीएम के आश्वासन पर खोला

Sat, 27 Sep 2025 08:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
The gate of the grain market was closed for two hours and was opened on the assurance of the SDM
26जेएनडी39-किसानों ने नई अनाज मेला मंडी का किया गया गेट बंद। संवाद
नरवाना। सरकार घोषणा के बावजूद धान की खरीद शुरू न होने से शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज किसानों ने नई मेला अनाज मंडी गेट को बंद कर दिया और करीब दो घंटे तक गेट को बंद रखा। इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दो घंटे धरना दिया। इस दौरान मंडी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


बिनैण खाप प्रधान रघुबीर नैन, भाकियू अध्यक्ष बारूराम, चौ. जोगेंद्र नैन, मा. बलबीर, सत्यवान नैन, बलवान उझाना, किताब सिंह मोर, बलजीत मांडी ने कहा कि पिछले पांच दिनों से सरकार के आदेशों अनुसार धान की खरीद हो चुकी है लेकिन अभी तक शुरुआत नहीं हुई है।
विज्ञापन

किसान पांच दिनों से पीआर धान की खरीद को लेकर इंतजार में है। इसके बावजूद भी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। एजेंसी धान में नमी बताकर खरीद नहीं कर रही है। उन्होंने गेट बंद करने के दौरान कहा कि जब तक एसडीएम मौके पर नहीं आएंगे और उनकी मांगें नहीं सुनेंगे, तब तक गेट नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मंडी गेट पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आखिरकार करीब दो घंटे बाद एसडीएम गदीश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं।
किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हाल ही की भारी बरसात से उनकी फसलें जलभराव के कारण बर्बाद हो गई हैं। ऐसे में सरकार प्रति एकड़ 70 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। प्रभावित गांवों में ड्रेनेज की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।
इसके अलावा किसानों ने धान की खरीद तुरंत शुरू कराने, तुलाई डिजिटल कंप्यूटर कोटे से कराने, प्रति कट्टा भराई 50 रुपये तय करने और नमी की जांच सरकारी मापक से करने की मांग रखी। उनका कहना था कि आढ़ती, मिलर और एजेंसी के मापक में मेल नहीं होता, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि दो दिन में धान की खरीद प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने गेट खोल दिया और यातायात सामान्य हो गया।
---------

अब तक धान मिल अलाट नहीं हुई है। मंडी में आई धान में नमी अधिक है। इसी कारण खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। नई अनाज मेला मंडी में अब तक 7174 क्विंटल धान पहुंच चुकी है जिसमें से हेफेड द्वारा 480 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

--पूजा, सचिव, मार्किट कमेटी, नरवाना

26जेएनडी39-किसानों ने नई अनाज मेला मंडी का किया गया गेट बंद। संवाद

26जेएनडी39-किसानों ने नई अनाज मेला मंडी का किया गया गेट बंद। संवाद

26जेएनडी39-किसानों ने नई अनाज मेला मंडी का किया गया गेट बंद। संवाद

26जेएनडी39-किसानों ने नई अनाज मेला मंडी का किया गया गेट बंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed