फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The fog remained throughout the day, chill increased due to strong cold winds

Jind News: दिनभर छाया रहा कोहरा, तेज सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
The fog remained throughout the day, chill increased due to strong cold winds
रात को आठ बजे ही कोहरे व धुंध में घिरा जींद रेलवे जंक्शन। संवाद - फोटो : Jind
जींद। तापमान में गिरावट, पूरे दिन कोहरा और तेज सर्द हवाओं के चलते रविवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवायजरी जारी किया है। मौसम वैज्ञानियों की मानें तो अभी तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं और न्यूनतम तापमान तीन और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 65 फीसदी रही। दिन भर कोहरा छाया रहा। ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। कोहरे के चलते सुबह दृश्यता पांच और दोपहर में 12 मीटर रही। इस दौरान वाहन रेंगते रहे। शाम होते ही फिर कोहरा छा गया। तेज हवाओं के चलते लोग ठिठुरे नजर आए। घरों में लोगों ने हीटर का सहारा लिया जबकि बाहर जगह-जगह लोगों ने अलाव का सहारा लिया। 11 किलोमीटर की रफ्तार से सर्द हवाएं चलने से लोगों को कंपकंपी छूटती रही। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवायजरी जारी करते हुए बुजुर्गों और बच्चों की अच्छी देखभाल करने और उन्हें बाहर नहीं निकलने देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को धुंध और कोहरा छाने के साथ दिन में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध तथा कोहरे का प्रकोप रहेगा। 10 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। आगे फिर से पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं और सरसों को लाभ, सब्जी की खेती को होगा नुकसान
कृषि वैज्ञानियों का कहना है कि बारिश नहीं होने से ठंड के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं तथा सरसों की फसल के लिए ठंड फायदेमंद है लेकिन तापमान गिरने और बारिश नहीं होने कारण सरसों तथा सब्जियों की फसल पर खतरा मंडराया हुआ है। कड़ाके की ठंड के चलते बेल वाली सब्जियां झुलसने लगी हैं। अन्य सब्जियों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इसके पीछे मुख्य वजह तापमान का औसत से नीचे जाना और सूखी ठंड को माना जा रहा है। अगर बारिश हो जाती है तो फसलों को और ज्यादा लाभ पहुंचेगा। फिलहाल ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
बॉक्स
ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को बचाएं
जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए एडवायजरी जारी किया है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शीत घात से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े पहनें। घर में ठंडी हवा का प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को बंद रखें। फ्लू, नाक बहना, भरी नाक या नाक बंद की समस्या लंबे समय तक रहे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें तथा यात्रा कम करें। यदि जरूरी नहीं हो तो घरों से बाहर नहीं निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें। रूम हीटर का प्रयोग करते समय हवा निकासी का प्रबंध रखें। बंद कमरों में कोयला जलाना खतरनाक हो सकता है।

बॉक्स
और बढ़ सकती है ठंड
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को धुंध व कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे। दस जनवरी को मौसम के साफ रहने की संभावना है। लगातार शीत लहर चल रही है। अभी ठंड से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पशुओं और फसलों को बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed