फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The farmer was threatened more than 10 times and asked to pay a ransom of Rs 5 crore.

Jind News: 10 से अधिक बार धमकियां देकर किसान से मांगी थी पांच करोड़ की रंगदारी

Fri, 26 Jun 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The farmer was threatened more than 10 times and asked to pay a ransom of Rs 5 crore.
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढाठरथ के किसान रामफल शर्मा से व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। एक माह में अज्ञात व्यक्ति ने किसान को 10 से अधिक बार धमकियां देकर रंगदारी मांगी थी। मामला एसपी कुलदीप सिंह के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा मुहैया करवा दी है।
विज्ञापन

ढाठरथ निवासी रामफल शर्मा के तीनों बेटे कनाडा और अमेरिका में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इससे पहले उनके बेटों को भी रंगदारी मांगने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए थे।
विज्ञापन

------------
पुराने लेन-देन का भी बताया जा रहा मामला
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मामला किसी कारोबारी से विवाद या पुराने लेन-देन से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है लेकिन मौखिक सूचना के आधार पर पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। पीड़ित के मोबाइल फोन में एक विशेष एप इंस्टॉल किया है जिसके माध्यम से संदिग्ध कॉल और गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी। तकनीकी टीम भी कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित ने अभी मौखिक तौर पर घटना के बारे में बताया है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच जारी है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवा दी है।

-कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed