फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The existence of industries is in danger due to bad roads

औद्योगिक क्षेत्र में बिजली, पानी, सीवरेज व बदहाल सड़कों से परेशानी औद्योगपतियों ने डीसी से सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 May 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
The existence of industries is in danger due to bad roads
जींद। शहर में हांसी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की बदहाली के कारण यहां पर कच्चे माल का आयात और तैयार माल का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुधार की मांग करके परेशान हो चुके उद्यमी वीरवार को डीसी के दरबार में पहुंचे। उन्हें बताया कि बिजली समस्या और सड़कों की बदहाली बताई।
विज्ञापन

जिला औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक गोयल ने डीसी को बताया कि सड़कें टूटी होने के कारण फैक्टरियों में माल ढुलाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के एक मात्र औद्योगिक क्षेत्र में इस समय कई बड़ी फैक्टरियां चल रही हैं। जिनमें प्रतिदन लाखों का माल तैयार किया जाता है और यहां से देश, प्रदेश में सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़के एचएसआईडीसी के अधीन आती हैं। ठेकेदार ने सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए उखाड़ तो दिया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने जहां पर भी काम शुरू किया वहां बेहद घटिया स्तर की निर्माण सामग्री लगाई गई है। डीसी ने उद्योगपतियों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। उ
विज्ञापन

बाक्स
सड़क, सीवरेज सुधार के लिए जारी हुए थे 20 करोड़
उद्यमियों ने बताया कि सड़क और सीवरेज व्यवस्था के सुधार और औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए लगभग डेढ़ वर्ष पहले 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इस राशि से अप्रैल महीने के अंत तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस राशि से अब तक सड़काें का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
26जेएनडी12: लघु सचिवायल में डीसी से मिलने आए उद्योगपति। संवाद
26जेएनडी13: औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल सडक़ ों पर ठहरा पानी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed