फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The elderly did not get pension for three months, expressed anger against the administration

तीन महीने से बुजुर्गों को नहीं मिली पेंशन, प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

Thu, 02 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The elderly did not get pension for three months, expressed anger against the administration
पेंशन नहीं मिलने पर रोष जाहिर करते ढाठरथ के बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Jind
तीन महीने से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने पर ढाठरथ गांव के बुुजुर्गों ने वीरवार को समाज कल्याण विभाग, बैंक व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

ढाठरथ गांव के बुजुर्ग दारा सिंह, बसाऊ राम, दशरथ, राजा राम, जय सिंह, चंद्र, कश्मीर सिंह, रामरति, कृष्णा, रामदेई, संतोष, गुरमीत कौर और प्रकाशी ने कहा कि पिछले तीन महीने से वह पेंशन के लिए गांव के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। ग्रामीण बुजुर्गों का कहना था कि उनका गुजारा केवल पेंशन के सहारे ही चलता है, लेकिन वह भी नहीं मिलने के चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों ने कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

क्या कहते हैं गांव में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी
बुजुर्गों को बैंक से बुढ़ापा पेंशन न मिलने के कारण जब बैंक मैनेजर उत्तम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पेंशन विभाग से उनके बैंक में पेंशन नहीं पहुंच रही हैं। ऐसे में वह क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed