फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Delhi-Bathinda railway track will remain blocked for three and a half hours.

Jind News: दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक साढ़े तीन घंटे तक रहेगा ब्लॉक

Wed, 24 Dec 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The Delhi-Bathinda railway track will remain blocked for three and a half hours.
24जेएनडी41-पिछले दिनों कांटे की मरम्मत के लिए चल रहा कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। रेलवे स्टेशन नरवाना के पास कांटा बदलने के कारण दिल्ली-बठिंडा रेलवे ट्रैक तीन दिन बंद रहेगा। ट्रैक पर 11:20 से 14:50 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ऐसे में ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा।
वीरवार से तीन दिन रेलवे स्टेशन नरवाना के पास कांटे पर सलेसर एक्स ओवर बदला जाएगा। इस दौरान 11:20 से 14:50 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 20409 दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट के गुजरने के बाद लिया जाएगा। वहीं, कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर को नरवाना स्टेशन से गुजारने के बाद कार्य शुरू होगा। इसके अलावा 26 और 27 को भी दोपहर 12:30 बजे ब्लॉक शुरू होगा जो शाम चार बजे चलेगा। यह ब्लॉक हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले छह महीनों से रेलवे स्टेशन नरवाना के पास कांटे में तकनीकी खराबी आई हुई है। इसको लेकर ट्रेन प्रभवित हो रही थी। ट्रेनों को पांच की रफ्तार से चलाया जा रहा था जिसको लेकर ट्रेन 15 से 20 मिनट तक देरी से नरवाना जंक्शन पहुंचती थी लेकिन अब इस समस्या का स्थाई तौर पर समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, करीब 20 दिन पहले तीन-चार दिन इस कांटे पर सलेसर एक्स ओवर बदलने का कार्य हुआ था। इसको लेकर दिल्ली से बड़ी-बड़ी मशीने बुलाई गई थीं लेकिन उसके बावजूद भी यह समाधान नहीं हो पाया। अब उम्मीद है कि तीन दिन चलने वाले ब्लॉक के बाद इसका स्थाई तौर पर समाधान हो जाएगा।

-----
वीरवार से तीन दिन तक कांटे पर सलेसर एक्स ओवर बदलने का काम होगा। इसके बाद ट्रेनों की गति धीमी नहीं करनी पड़ेगी जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नरवाना जंक्शन पहुंचेगी। -रणधीर नैन, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article