{"_id":"6127e4a48ebc3e5fa21d33c8","slug":"the-deceased-was-identified-after-taking-the-last-rites-as-an-unclaimed-jind-news-rtk6220866190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस समझकर अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस समझकर अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक की हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अगस्त की सुबह पदार्थ खेड़ा गांव के पास मिले व्यक्ति के शव के मामले में गढ़ी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस इसे अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार कर चुकी है। अब व्यक्ति की पत्नी ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के पटियाला जिले के गांव सतराणा निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति मलकीत पड़ोसी कुलदीप के साथ नैना देवी जाने की बात कहकर गया था। कुछ दिन बाद कुलदीप तो लौट आया, लेकिन मलकीत नहीं आया। इसके बाद से ही वह अपने पति की तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले उसे सूचना मिली की गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पदार्थ खेड़ा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इसके बाद पुलिस द्वारा शनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। महिला गढ़ी थाने में पहुंची और पुलिस ने मृतक को फोटो दिखाया तो वह पहचान गई। महिला की शिकायत पर उसके गांव के रहे वाले कुलदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सुनीता ने बताया कि उसका पति रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
महिला द्वारा पहचान कर ली गई है। महिला की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -साधुराम, डीएसपी, नरवाना।