फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   the couple cheated Rs 725000 in the name of sending them abroad

विदेश भेजने के नाम पर दंपती ने 7 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की

Mon, 23 Dec 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
the couple cheated Rs 725000 in the name of sending them abroad
पिल्लूखेड़ा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में कालवा गांव निवासी योगी और उसकी पत्नी मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कालवा गांव निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह कालवा गांव का रहने वाला है। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी मुलाकात कालवा निवासी योगी से हुई। योगी ने उससे कहा कि वह उसे अमीर बना देगा। इसके लिए उसे ऑस्ट्रेलिया जाकर काम करना होगा। सोनू ने कहा वह योगी की बातों में आ गया। उसने मेरे कागजात बनाकर वीजा लगवाने की बात भी कही। योगी उसे थाइलैंड भी लेकर गया। उसके बाद आरोपी ने उससे 7 लाख 25 हजार रुपये की मांग की, जो उसने लोगों से ब्याज पर लेकर योगी को दिए। योगी ने यह पैसे अपनी पत्नी मोनिका के खाते में डलवा दिए। उसे जाली टिकट भी दिखाया और कहा कि वह जल्द ही उसे विदेश भेज देगा। काफी समय बीत गया लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने देने के बजाय धमकी देने लगा। सोनू ने कहा कि योगी तथा उसकी पत्नी छह अन्य लोगों से भी इस प्रकार की ठगी कर चुके हैं। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने सोनू की शिकायत पर योगी व उसकी पत्नी मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed