फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The coach had molested many times even before the teenager

किशोरी से पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका था कोच

Sun, 28 Mar 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The coach had molested many times even before the teenager
जिस किशोरी के साथ उसके गुरु ने दुष्कर्म किया, वह पहलवान बनने के सपने लेकर अखाड़े में जाती थी। उसे नहीं पता था कि जिस व्यक्ति को वह गुरु व भगवान के समान मानती है, वह उसकी अस्मत लूट लेगा। फिलहाल डीएसपी जितेंद्र खटकड़ मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी कोच अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी स्कूल की छुट्टी होने के बाद लगभग चार बजे गांव के ही स्कूल में बने अखाड़े में कुश्ती के गुर सीखने जाती थी। किशोरी अच्छा-बुरा कुछ समझने की स्टेज से गुजर रही थी कि कोच उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने डर के मारे यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। शनिवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे वह अन्य लड़कियों के साथ कोच के पास गई थी। इस दौरान अन्य लड़कियां कुश्ती सीखने के लिए अखाड़े में चली गई तो कोच किशोरी को स्कूल के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे लगा कि कहीं लड़की किसी को यह बात बता न दे तो उसने उसे डराते-धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी डीएसपी जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed