फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The bike collided with the truck while overtaking the car, four youths died

गाड़ी को ओवरटेक करते ट्रक से टकराई बाइक, चार युवकों की मौत

Wed, 28 Jul 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the truck while overtaking the car, four youths died
मनीष का फाइल फोटो - फोटो : Jind
स्थानीय जींद रोड पर स्थित राजकीय कॉलेज के सामने गाड़ी को ओवरटेक कर रहे युवकों की बाइक सामने से आ रहे ट्रक में टकराई गई। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुए हादसे में बाइक सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन उत्तर प्रदेश के और एक स्थानीय युवक शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद एएसपी नीतीश अग्रवाल, शहर थाना प्रभारी रामकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ा खेमावती निवासी 34 वर्षीय अशोक, उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव खरड़ निवासी 18 वर्षीय शुभम, गांव निरमणा निवासी 19 वर्षीय सुमित तथा शामली जिले के गांव मतलावली निवासी 21 वर्षीय मनीष गांव मलार स्थित सनसाइन हैचरी में वेल्डिंग व लोहे का कार्य करते थे। मंगलवार सुबह आठ बजे अशोक उक्त तीनोें के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मलार अपने काम पर जा रहा था। जब वे साढ़े आठ बजे के आसपास राजकीय कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो एक गाड़ी को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकार गई। ट्रक से टकराने के बाद चारों सड़क पर गिर गए। चारों का सिर सड़क पर लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी नीतीश अग्रवाल व शहर थाना प्रभारी रामकुमार मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जब भी रेलवे गोदाम पर स्पेशल मालगाड़ी आती है तो उस पर माल लादने व उतारने के कारण यहां पर ट्रकों का आवागमन काफी बढ़ जाता है, जो सड़क हादसे का कारण बनता है। गांव खेड़ा खेमावती का रहने वाले अशोक के चचेरे भाई भारत ने बताया कि अशोक अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वह अपनी बाइक पर अपने तीन साथियों के साथ काम पर जा रहा था। अशोक अपने पीछे पत्नी, मां व दो लड़के छोड़ गया है। दोनों लड़कों में से एक की उम्र सात साल और दूसरे की 4 साल है। करीब दो साल पहले उसके पिता बलबीर की भी बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

 शुभम का फाइल फोटो।

शुभम का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

 सुमित का फाइल फोटो।

सुमित का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

 अशोक का फाइल फोटो

अशोक का फाइल फोटो- फोटो : Jind

 सड़क दुर्घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद

सड़क दुर्घटना के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed