फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The amount was embezzled by taking a loan of Rs 52 lakh in the name of a person who died of cancer.

Jind News: कैंसर से मृत व्यक्ति के नाम पर 52 लाख का लोन लेकर राशि हड़पी

Wed, 24 Apr 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The amount was embezzled by taking a loan of Rs 52 lakh in the name of a person who died of cancer.
जींद। कैंसर से मरने वाले व्यक्ति के नाम पर 52 लाख रुपये का लोन करवाकर राशि हड़प ली। इस आरोप में शहर थाना पुलिस ने चार नामजद सहित पांच लोगों गांव देवरड़ निवासी राममेहर, उसकी मां संतोष, रोहतक निवासी सुरेंद्र, आईडीएफसी बैंक की रोहतक शाखा के कर्मचारी प्रवीण तथा आईडीएफसी बैंक के मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शीतलपुरी कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठेकेदारी करता है। उनके बड़े भाई स्व. राजेश गांव देवरड़ में शादीशुदा थे। मई 2023 में उनके भाई का साला शत्रुघ्न तथा रामेहर एक अन्य व्यक्ति के साथ घर पर आए और मशीन लोन के लिए गारंटर के तौर पर उसके कागजात लेकर बैंककर्मी को साथ लेकर आने की बात कही, पर वे नहीं आए। 9 अक्तूबर 2023 को उसके फोन पर केस दर्ज होने का संदेश आया, जिसमें उसे गारंटर के तौर पर पार्टी बनाया गया था। जब उसने पूछताछ की तो पता चला कि लोन उसके कैंसर पीड़ित भाई राजेश के नाम पर लिया गया था। इस सिलसिले में वह आईडीएफसी बैंक रोहतक की शाखा से जानकारी ली तो बताया गया कि लोन सुरेंद्र और रामेहर के माध्यम से हुआ है। कागजातों को बैंककर्मी प्रवीण तथा बैंक मैनेजर ने तैयार किया है। जब उसने दस्तावेजों को निकलवाया तो आवेदन तथा एग्रीमेंट पर गारंटर के तौर पर उसके फर्जी हस्ताक्षर मिले। उसके कैंसर पीड़ित भाई राजेश के नाम पर लोन लिया गया था। उसके भाई की मौत 21 मई 2023 को हो गई थी, जबकि उसे लोन 25 मई 2023 को जारी किया गया था। लोन सुरक्षा बीमा भी उसी दिन किया गया, जबकि लोन लेने वाले व्यक्ति की चार दिन पहले मौत हो चुकी थी। मृतक के भी फर्जी हस्ताक्षर कर लोन जारी करवाकर हड़प लिया है। शहर थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नरेंद्र की शिकायत पर गांव देवरड़ निवासी राममेहर, उसकी मां संतोष, रोहतक निवासी सुरेंद्र, आईडीएफसी बैंक रोहतक के कर्मचारी प्रवीण तथा आईडीएफसी बैंक मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed