फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Testing of the hydrogen train engine is underway at Bhambewa station.

Jind News: भंभेवा स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन इंजन की टेस्टिंग जारी

Mon, 02 Feb 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Testing of the hydrogen train engine is underway at Bhambewa station.
02जेएनडी34: हाइड्रोजन ट्रेन का स्टेशन के सामने खड़ा इंजन। संवाद
जींद। भंभेवा रेलवे स्टेशन पर हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन की टेस्टिंग रविवार को भी जारी रही। टेस्टिंग के चलते ट्रायल प्रक्रिया में अभी और समय लग सकता है। सभी तकनीकी परीक्षण पूरे होने के बाद ही इंजन को वापस जींद लाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव भंभेवा में तीन दिनों से खड़े हाइड्रोजन इंजन को दूसरे इंजन की सहायता से करीब 200 मीटर पीछे लाकर रेलवे स्टेशन भवन के बिल्कुल सामने जांच के लिए खड़ा किया गया। यहां विशेषज्ञों की टीम इंजन की गहन तकनीकी जांच कर रही है। जांच के दौरान इंजन के राइट साइड में बने तीन बॉक्सों में से एक बॉक्स को खोलकर उसकी मरम्मत की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टीम इंदौर से आई है और इंजन के संवेदनशील हिस्सों की बारीकी से जांच कर रही है। इससे पहले इंजन की जांच के लिए लगाए गए एंटीना, जनरेटर, कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे उपकरणों को हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक दिनों में जहां 30 से 32 विशेषज्ञों की टीम कार्यरत थी, वहीं रविवार को 10 से 15 विशेषज्ञ ही मौके पर मौजूद रहे। इससे संकेत मिल रहे हैं कि टेस्टिंग का अंतिम चरण चल रहा है।
ट्रैक के आसपास न जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें
टेस्टिंग के दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी क्षमता और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम और स्टेशन परिसर की भी पड़ताल की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ट्रायल के दौरान ट्रैक के आसपास न जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

प्रदूषण रहित है हाइड्रोजन ट्रेन
हाइड्रोजन ट्रेन को भविष्य की पर्यावरण अनुकूल रेल व्यवस्था का अहम हिस्सा माना जा रहा है। यह ट्रेन डीजल व पेट्रोल से चलने वाली ट्रेनों की तुलना में पूरी तरह प्रदूषण रहित है और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक होगी। सफल परीक्षण के बाद ही हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन की दिशा में रेलवे एक और बड़ा कदम बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed