फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tension erupts again in Ajmer Basti over religious issue

Jind News: अजमेर बस्ती में धर्म मामले को लेकर फिर हुआ तनाव

Sun, 21 Sep 2025 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tension erupts again in Ajmer Basti over religious issue
21जेएनडी35-अजमेर बस्ती में प्रतिमा के सामने हनुमान चालिसा पढ़ते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अजमेर बस्ती में पिछले कई दिनों से धर्म को लेकर दो समुदायों में तनाव बना हुआ है। रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बस्ती में हनुमान की मूर्ति के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी और पूरा दिन सत्संग किया।
वहीं, पास ही ईसाइयों ने भी अपने घरों में प्रार्थना सभा आयोजित की। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद बिना किसी शिकायत के वापस लौट गई।
विज्ञापन

शहर में धर्म को लेकर विवाद पहले भी हो चुका है। कुछ समय पहले पादरी कर्मवीर ने बजरंग दल के लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के आठ-नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के विरोध में ईसाई समुदाय ने शहर में प्रदर्शन किया। दो दिन बाद हिंदू धर्म के लोगों ने ईसाइयों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाल ही में एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने ईसाई धर्म के प्रदर्शन में शामिल तीन-चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। बजरंग दल के लोग गली में हनुमान की मूर्ति पूजा और सत्संग कर रहे थे जबकि ईसाई अपने घरों में प्रार्थना सभा में व्यस्त थे। पुलिस ने स्थिति पर नजर रखी, लेकिन किसी शिकायत के न मिलने पर वापस लौट गई। अजमेर बस्ती में धर्म को लेकर यह तनाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है और स्थानीय प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed