फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Temperature dropped by four degrees, dense fog alert issued

Jind News: चार डिग्री गिरा तापमान, घने कोहरे का अलर्ट जारी

Sat, 30 Dec 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees, dense fog alert issued
29जेएनडी38 : रात को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते लोग। संवाद
जींद। कोहरे के साथ बढ़ रही ठंड से लोग परेशान रहे, लेकिन हवा चलने से रात को कोहरा छंट गया और दृश्यता भी 10 मीटर से ज्यादा ही रही। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व शुक्रवार को यह 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट जाएगी।
विज्ञापन

चार दिन से लगातार गहरी धुंध पड़ रही थी। कई दिन से सूर्य के भी दर्शन नहीं हो रहे थे। हालांकि इस दौरान ठंड और ज्यादा बढ़ी है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार रात को हवा चलने के कारण धुंध छंट गई। पूरा दिन मौसम साफ रहा। इस दौरान कुछ देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई। शाम को छह बजे फिर से धुंध गिरनी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए गहरी धुंध होने के कारण यलो अलर्ट जारी किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से भी बुजुर्गों व बच्चों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यदि जरूरी नहीं हो तो घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। बुजुर्गों को हर समय बिस्तर पर ही रहने का अनुरोध किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने कहा कि इस समय अच्छी ठंड पड़ रही है। यह कोहरा व ठंड फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। आलू की फसल को यह ठंड नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए फसलों में हल्की सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed