फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teej Queen Chetna became Miss Teej Saloni

Jind News: तीज क्वीन चेतना तो मिस तीज सलोनी बनीं

Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Teej Queen Chetna became Miss Teej Saloni
14जेएनडी15: प्रतियोगिताओं में भाग लेती लड़कियां व महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला शाखा की ओर से हिंदू कन्या कॉलेज में सोमवार को हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन संस्था की प्रधान पुष्पा अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें तीज क्वीन चेतना गर्ग बनी तो मिस तीज का ताज सलोनी बंसल के नाम रहा। महिलाओं ने डांस, झूला और तम्बोला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने भी जमकर मस्ती की।
हरियाली तीज महोत्सव की मुख्यातिथि समाजसेवी व आप की महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, मीना शर्मा व पुष्पा गोयल रहीं। इस दौरान सेल्फी प्वाइंट, डांस, झूला व तम्बोला प्रतियोगिता हुई। मेले में तीज क्वीन और मिसेज जींद का चयन भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने खेलों व खाने पीने की वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए। तीज क्वीन व मिस जींद में काफी लड़कियों व महिलाओं ने भाग लिया। तीज क्वीन का ताज चेतना गर्ग के नाम रहा जबकि मिस तीज सलोनी बंसल बनी। इन्हें मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि तीज का यह त्योहार पुराने समय से चला आ रहा है। कहा जाता है कि इस दिन मां पार्वती का भगवान शिव के साथ पुनर्मिलन हुआ था। इसके बाद से यह दिन तीज के त्योहार के नाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन शिव और पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि तीज त्योहार हमारी प्राचीन और सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमें इस धरोहर को संजोये रखना चाहिए और इस प्रकार के त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, मंजू सिंगला, डेजी जैन, नीलम गर्ग, रेणू गर्ग, नेहा बंसल, दीप्ति मित्तल, सरोज गर्ग, मीरा सिंगला, शशि सुमन अग्रवाल, कौशल, अंजू सिंगला मौजूद रहीं। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि समय के साथ-साथ तीज जैसे त्योहारों का आकर्षण कम होता जा रहा है। इस प्रकार के त्योहारों को जिंदा रखने के लिए पिछले कई साल से अग्रवाल समाज की महिला विंग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed