फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teacher of English arrested for solving question paper in Group D examination of Delhi district court

दिल्ली जिला अदालत की ग्रुप डी की परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाने के मामले में अंग्रेजी का शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 24 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Teacher of English arrested for solving question paper in Group D examination of Delhi district court
दिल्ली जिला अदालत की 28 फरवरी को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में अब एसटीएफ ने हिसार जिले के रावलवास गांव निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है। जसबीर हिसार के एक कोचिंग सेंटर में अंग्रेजी का शिक्षक है। उसने अंग्रेजी का प्रश्नपत्र हल करवाने के लिए पांच हजार रुपये में सौदा हुआ था।
विज्ञापन

काकड़ौद गांव के पास एक मुर्गी फार्म में बैठकर परीक्षार्थियों को ब्लूटुथ के माध्यम से प्रश्नपत्र हल करवाया जा रहा था। सूचना मिलने पर जींद सीआईए और उचाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए यहां पर दबिश दी थी। इस मामले में एसटीएफ ने अब हिसार जिले के रावलवास गांव निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस गिरोह का मुख्य सरगना काकड़ौद निवासी अशोक है, जो फरार चल रहा है। जसबीर ने बताया कि इस तरह से एक साल में उसने दस परीक्षाओं के प्रश्नपत्र हल करवाए हैं। उसको परीक्षा में केवल अंग्रेजी के प्रश्न हल करवाने होते थे, जिसके बदले में उसे पांच हजार रुपये मिलते थे। अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि अशोक उनको प्रत्येक परीक्षा में प्रश्नपत्र के जवाब बताने के लिए हर बार अलग-अलग राशि देता था। अशोक उनको यह जानकारी नहीं देता था कि परीक्षा किसकी चल रही है। जोकि इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्र को लीक करवाकर आगे परीक्षार्थियों को बेचता था। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो लोगों को मौके से ही पकड़ा गया था।
विज्ञापन

आरोपी से की जा रही पूछताछ
दिल्ली जिला अदालत की परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाने के एक आरोपी हिसार जिले के रावलवास गांव निवासी जसबीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन सिंहमार, एसटीएफ इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed