{"_id":"627e944613a9b41d7532c7bb","slug":"teacher-arrested-for-beating-child-jind-news-rtk6465563179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को पीटने का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को पीटने का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सेक्टर-8 स्थित रॉयल डिफेंस एकेडमी में बच्चे की पिटाई करने का आरोपी अध्यापक विवेक गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं अदालत ने स्कूल संचालक की अग्रिज जमानत याचिका खारिज कर दी।
नरवाना निवासी एडवोकेट हर्ष कुमार ने एक मई को पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसका नौ वर्षीय बेटा सेक्टर-8 स्थित रॉयल डिफेंस एकेडमी में पढ़ता है। उसने अपने बेटे का एक महीने पहले ही एकेडमी में दाखिला करवाया था। 30 अप्रैल को उसका बेटा जब घर आया तो उसके शरीर पर मारपीट के निशान मिले। जब उन्होंने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि अध्यापक विवेक ने उसको लोहे की पाइप से बेरहमी से पीटा। इस कारण वह बेसुध भी हो गया था। इससे पहले 22 अप्रैल को गणित का सवाल नहीं आने पर भी उसे ऐसी ही सजा दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपने बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हर्ष कुमार की शिकायत पर अध्यापक विवेक व एकेडमी संचालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब अध्यापक विवेक को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। सैशन अदालत ने एकेडमी संचालक अशोक कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि एकेडमी में मासूम के साथ मारपीट करने के आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, एकेडमी संचालक की जमानत याचिका खारिज कर दी।