फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tantric raped the woman on the pretext of ending domestic discord

घरेलू कलह दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 27 Aug 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tantric raped the woman on the pretext of ending domestic discord
घरेलू कलह दूर करने का झांसा देकर जुलाना थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने झाड़-फूंक करने वाले चरखी दादरी जिले के गांव फतेहगढ़ निवासी तांत्रिक सोमवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने तांत्रिक सोमबीर पर जान से मारने की धमकी देकर पिछले दस माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहे वाली महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल नवंबर में उनके घर में लड़ाई-झगड़ा रह रहा था। इसके समाधान के लिए उसने झाड़-फूंक करने वाले चरखी दादरी जिले के गांव फतेहगढ़ निवासी तांत्रिक सोमवीर से संपर्क किया। उसने घरेलू कलह दूर करने के लिए 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद आरोपी ने उसको अपने गांव फतेहगढ़ बुलाया। जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नवंबर 2020 से वह उसे अपने गांव बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस बार में अब उसने अपने परिजनों से बताया तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि तांत्रिक सोमवीर के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed