फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sushil was murdered due to rivalry, three accused arrested

Jind News: रंजिश में सुशील की हुई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sushil was murdered due to rivalry, three accused arrested
नरवाना। पांच दिन पहले दनौदा गांव निवासी ट्रांसपोर्ट मैनेजर सुशील उर्फ शीलू की हत्या करने के तीन आरोपियों को नरवाना सदर थाना पुलिस ने तोशाम से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों की पहचान गांव दनौदा कलां निवासी विक्रम उर्फ विक्की, गांव भीखेवाला निवासी अजय व गांव बडनपुर निवासी सोमबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के साथ साजिश रचने में शामिल कैथल के गांव बाबा लदाना निवासी सोनिया को भी गिरफ्तार किया है। महिला को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विक्रम उर्फ विक्की ने सुशील उर्फ शीलू को रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की है। विक्रम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपनी महिला मित्र जिला कैथल के गांव बाबा लदाना निवासी सोनिया को सुशील से दोस्ती करने के लिए कहा था। इसके बाद सोनिया ने सुशील के सोशल मीडिया पर दोस्ती की थी। इसके बाद उनकी बातचीत होने लगी थी। दोस्ती होने के बाद सोनिया ने सुशील को मुलाकात करने के लिए बुलाया था। एक मार्च को कलायत में दोनों ने मिलने का कार्यक्रम बनाया था। सोनिया ने सुशील को बड़नपुर बुलाने के साथ इसकी जानकारी विक्रम को बताई। विक्रम ने सुशील की हत्या करने के लिए अजय, सोमबीर व एक अन्य के साथ योजना बनाई और सुशील को गांव बड़नपुर में नहर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


सुशील और विक्रम की रंजिश का रिमांड अवधि में होगा खुलासा

विक्रम सुशील की हत्या किस रंजिश के कारण की है इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। रिमांड के दौरान पूछताछ में इस बात का खुलासा होगा। इसके अलावा आरोपी सोनिया व सुशील उर्फ शीलू की फोन रिकार्डिंग से सामने आया है कि सोनिया व विक्रम ने साजिशन शीलू की हत्या करने की योजना काफी समय पहले बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed