फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Super-100 exam... 10 exam centers created, 2400 students applied

Jind News: सुपर-100 परीक्षा... 10 परीक्षा केंद्रों बनाए, 2400 विद्यार्थियों ने किया आवेदन

Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Super-100 exam... 10 exam centers created, 2400 students applied
जींद। सुपर-100 की परीक्षा पांच फरवरी को होगी, जिसमें जिले के 2400 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए जिले में अलग-अलग जगह 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। जारी किए गए पत्र के अनुसार विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम अंकित होगा।
विज्ञापन

परीक्षा के समुचित क्रियान्वयन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित विद्यालय मुखिया परीक्षा के लिए अधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अर्थात सुबह साढ़े दस बजे अपना स्थान ग्रहण करेंगे। यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में देरी से आता है तो उसे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक रहेगा। विद्यार्थी अपना कार्ड रजिस्ट्रेशन डॉट बुनियाद हरियाणा डॉट कॉम से डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी, दो पैन, पानी की बोतल, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएंगे। अगर विद्यार्थी के एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं है तो उस पर फोटो लगाकर अपने विद्यालय के प्राचार्य व विद्यालय मुखिया से पूर्व अटेस्ट करवा लें। सभी विद्यार्थी वर्दी में परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन


बाक्स

यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां

बॉक्स.........

5 फरवरी को सुपर-100 की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 2400 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थी साइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यह विद्यार्थियों के लिए अच्छी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed