फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suicide attempt case registered against former district president of Congress

सजायाफ्ता कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Sun, 22 Aug 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Suicide attempt case registered against former district president of Congress
एनडीपीएस के मामले में सजायाफ्ता कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रितू लाठर के खिलाफ जेल में आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एनडीपीएस के मामले में सजा काट रही अर्बन एस्टेट की रहने वाली रितू लाठर ने शनिवार शाम को जेल में दवाई की ओवरडोज ले ली थी, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालांकि अब उसकी हालत में सुधार है। रितू लाठर को एक वर्ष पहले एनडीपीएस के मामले में जिला अदालत ने 15 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। उसी समय से वे सजा काट रही है। जेल प्रशासन के अनुसार रितू लाठर की डिप्रेशन का पीजीआई रोहतक से इलाज चल रहा है। ज्यादा मात्रा में दवाई लेने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ते देख उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने डीएसपी सचिन कुमार की शिकायत पर रितू लाठर के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed