फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sub inspector dismissed for colluding with cyber fraudsters

Haryana Crime: साइबर ठगों से सांठ-गांठ रखने पर सब-इंस्पेक्टर बर्खास्त, एसपी ने कार्रवाई

Wed, 29 Oct 2025 04:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 04:19 PM IST
सार

एसपी कुलदीप सिंह ने सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार को साइबर क्राइम मामले में सस्पेंड किया है। सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार साल 2000 में पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
Sub inspector dismissed for colluding with cyber fraudsters
एसआई सस्पेंड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एसपी कुलदीप सिंह ने साइबर ठगों के साथ सांठ-गांठ रखने के आरोपी सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। एसपी ने पुलिस की साख और ईमानदारी को सर्वोपरि रखते हुए भ्रष्टाचार और कर्तव्य हीनता के खिलाफ चलने पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार साल 2000 में पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। फिलहाल वह थाना उचाना के अंतर्गत नाका ड्यूटी पर तैनात थे। पुलिस आयुक्त पंचकूला की रिपोर्ट के अनुसार सतीश कुमार का नाम 21 अगस्त 2025 को मुकदमा नंबर 101 में धारा आईटी एक्ट, बीएनएस, टेलीकम्युनिकेशन एक्ट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना साइबर क्राइम पंचकूला में सामने आया था। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अवैध कॉल सेंटर को चलाने के लिए सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार को प्रोटेक्शन मनी के रूप में देते थे।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट हुआ कि सतीश कुमार ने पुलिस वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंचाई और साथ ही विभाग की छवि को धूमिल किया। ऐसे कर्मचारी की सेवा में उपस्थिति न केवल विभागीय अनुशासन के लिए खतरा है बल्कि यह जनता के बीच पुलिस की साख को भी कमजोर करती है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस की वर्दी ईमानदारी, अनुशासन और सेवा-भाव का प्रतीक है। जो भी अधिकारी इन सिद्धांतों से भटकता है, उसके लिए पुलिस विभाग में कोई स्थान नहीं है। जो भी पुलिस कर्मी विभाग की साख को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed