फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students will reach Anaj Mandi by roadways buses on Yoga Day.

Jind News: योग दिवस पर रोडवेज बसों से अनाज मंडी पहुंचेंगे विद्यार्थी

Fri, 19 Jun 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students will reach Anaj Mandi by roadways buses on Yoga Day.
फोटो 18जेएनडी12-बस अड्डा पर खड़ी रोडवेज बसें, जो अंतरराष्ट्रीय योग ​​शिविर में युवाओं को लेकर प
जींद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं को अभ्यास के लिए स्कूलों से अनाज मंडी तक ले जाने के लिए रोडवेज की 12 बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा दो बसें आरक्षित रखी जाएंगी। 21 जून को अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रोहतक रोड), बिशनपुरा, इककस व डिफेंस कॉलोनी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो-दो बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

ये बसें सुबह पांच बजे स्कूलों में पहुंच जाएंगी और विद्यार्थियों को स्कूलों से लेकर अनाज मंडी में आयोजित रिहर्सल व योग दिवस कार्यक्रम में ले जाएंगी। रविवार को अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेकर लोगों को योग को अपनी दिनचर्या बनाने का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट परीक्षार्थियों के लिए भी चलाई जाएंगी रोडवेज बस सेवाएं
वहीं जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर होने वाली नीट परीक्षा को लेकर रोडवेज बसों की व्यवस्था की जाएगी। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परिवहन संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बस अड्डे से छह अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

वर्जन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 12 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। एक स्कूल में दो बसें जाएंगी जो विद्यार्थियों को स्कूल से लेकर अनाज मंडी में आयोजित रिहर्सल व योग दिवस कार्यक्रम में लेकर पहुंचेगी। -विजय, डीआई, बस अड्डा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article