उचाना। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बुडायन का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा, अनुशासन और जीवन मूल्यों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने प्रेरक प्रस्तुति के माध्यम से मोबाइल फोन के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान, परीक्षा की बेहतर तैयारी, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार, आधुनिक तकनीक के उपयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति अपनाने और विद्यार्थियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। संवाद