फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students sitting on dharna to demand underpass, will leave school if they do not speak

अडंरपास की मांग के लिए धरने पर बैठे विद्यार्थी, बोल नहीं बना तो स्कूल जाना छोड़ देंगे

Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on dharna to demand underpass, will leave school if they do not speak
अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : Jind
गांव किलाजफरगढ़ के ग्रामीण स्कूल के आगे अंडरपास की मांग कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार को चौथे दिन ग्रामीणों के साथ विद्यार्थी भी धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र ने की।
विज्ञापन

राजेंद्र ने कहा कि बच्चों को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करके स्कूल जाना पड़ता है। कई बार स्कूल के आगे अंडरपास की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक इस पर कोई काम नहीं हुआ। कई बार तो स्कूल जाते समय बच्चों के साथ हादसे भी हो चुके है, लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। उनकी मांग है कि जींद-रोहतक मार्ग पर स्कूल के पास अंडरपास बनाया जाए, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके। बुधवार को स्कूली छात्र स्कूल जाने की बजाय धरनास्थल पर ही आकर बैठ गए। बच्चों ने कहा कि यदि अंडरपास नहीं बना तो उनका स्कूल जाना बंद हो जाएगा। बच्चों ने कहा कि जब तक अंडरपास नहीं बन जाता, वह स्कूल की बजाय धरने पर ही बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed