{"_id":"6018465e8ebc3e344c5bc4e9","slug":"students-sent-to-school-without-masks-and-health-reports-sent-home-jind-news-rtk593421655","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क और हेल्थ रिपोर्ट स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को भेजा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क और हेल्थ रिपोर्ट स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को भेजा घर
विज्ञापन
अहिरका स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कोरोना संक्रमण के दौर में भले ही 10 महीने बाद छठी से 8वीं कक्षा तक के स्कूल सोमवार से खुल गए हों, मगर अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं। यही कारण रहा कि सोमवार को सिर्फ 20 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों में पहले जैसा उत्साह नहीं देखा। वहीं, जो विद्यार्थी बिना मास्क लगाए और स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के स्कूल पहुंचा उसे शिक्षकों ने घर भेज दिया। हालांकि निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा रही।
विद्यार्थियों द्वारा लाई गई स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट किसी भी पीएचसी, सीएचसी व नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक द्वारा जारी होनी चाहिए जो स्कूल प्रांगण में प्रवेश से 72 घंटे पुरानी नहीं होनी चाहिए। वहीं चार दिन पहले वीरवार को शिक्षा निदेशालय ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक फरवरी से छठी से आठवीं कक्षा के स्कूल शुरू करने के निर्देश दिए थे। ऐेसे में इतने कम समय में अपनी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट लाना विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए मुश्किल रहा। हालांकि कुछ स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अपने स्तर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच के लिए पीएचसी व सीएचसी पर संपर्क किया जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा एक या दो दिन में विद्यार्थियों की जांच स्कूल प्रांगण में कराने का आश्वासन शिक्षकों को मिल रहा है।
नागरिक अस्पताल में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त प्रबंध
नागरिक अस्पताल में विद्यार्थी अपनी स्वास्थ्य जांच के लिए आ सकते हैं। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सकों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
- डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
सोमवार को छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं शुरू हुई। सभी स्कूल मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि एसओपी में जारी सभी निर्देशों की पालना की जाए। बिना स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आने वाले दिनों में ज्यादा विद्यार्थी अपनी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के साथ विद्यालय पहुंचने की उम्मीद है।
- सत्यानंद वत्स, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।