फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students no longer need domicile for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को अब डोमिसाइल की जरूरत नहीं

Thu, 17 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students no longer need domicile for admission in ITI
22 सितंबर तक विद्यार्थी आईटीआई में दाखिले लेने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई संस्थान में दाखिला लेने के लिए प्रदेश के विद्यार्थियों को डोमिसाइल की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल हरियाणा से बाहर के विद्यार्थियों को डोमिसाइल बनवाना होगा।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन दाखिले में डोमिसाइल की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। डोमिसाइल बनवाने में चार से पांच दिन लग जाते हैं। डोमिसाइल बनवाने में विद्यार्थियों को कोर्ट से डोमिसाइल प्रमाण-पत्र का फार्मेट लेकर एससी, सरपंच व पटवारी के हस्ताक्षर करवाकर तैयार करवाना पड़ता था। इसमें विद्यार्थियों का काफी समय लग जाता था। इसके अलावा आईटीआई में किसी भी ट्रेड में लड़कियों के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हुई हैं। इससे छात्राएं उच्च गुणवत्ता की शिक्षा आईटीआई में प्राप्त कर सकती हैं। संस्थान और ट्रेड से संबधित अन्य जानकारी विद्यार्थी हरियाणा एप से भी प्राप्त कर सकते हैं। जिले में आठ राजकीय और 18 निजी आईटीआई हैं। इनमें से राजकीय आइटीआई में लगभग तीन हजार सीट पर और निजी आईटीआई में पांच हजार सीट पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आईटीआई में ऑनलाइन दाखिले के लिए विद्यार्थियों को मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साइज फोटो व बैंक खाते की ऑरजिनल कॉपी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए प्रदेश के विद्यार्थियों को डोमिसाइल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। विद्यार्थी 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-अनिल कुमार, प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed